ganesh chaturthi

सीआईए को अगस्त में पता था कि पुतिन ट्रंप को जिताना चाह रहे थे

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (12:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को पिछले साल अगस्त में शीर्ष स्तरीय खुफिया जानकारी मिली थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव जीतने में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्यक्तिगत रूप से एक अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।

समाचार पत्र 'वॉशिंगटन पोस्ट' की खबर में यह खुलासा किया गया है जिसके बाद व्हाइट हाउस में खलबली मच गई और अमेरिकी खुफिया विभाग के लिए भी यह बड़ा संकट पैदा हो गया कि अब वह कैसे प्रतिक्रिया दे।

'वॉशिंगटन पोस्ट' में शुक्रवार को प्रकाशित खबर में कहा गया है कि चुनाव डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में होने के भरोसे और राष्ट्रपति बराक ओबामा को कई बार चुनाव में कथित तिकड़म का इस्तेमाल करते देखे जाने की चिंता के बीच प्रशासन ने मॉस्को को चेतावनी जारी की लेकिन कार्रवाई को मतदान होने तक टाल दिया।

ट्रंप की चौंका देने वाली जीत के बाद प्रशासन के अधिकारियों में इस बात का पछतावा था कि उन्होंने कड़ी कार्रवाई नहीं की। एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ने समाचार पत्र से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लोगों से लेकर आगे तक तत्काल यह आत्मावलोकन करने की भावना थी कि क्या हमने कोई कदम उठाया।

'वॉशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक जैसे ही पुतिन के बारे में खुफिया सूचना आई, व्हाइट हाउस ने इसे गहरे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे के तौर पर देखा। इसके बाद एक खुफिया टास्क फोर्स गठन किया गया, जो इससे संबंधित सभी जानकारियां जुटाकर संभावित प्रतिक्रिया बताए।

बहरहाल, वे हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल हैक होने के बाद विकिलीक्स द्वारा किए गए शर्मिंदगीभरे खुलासे को लेकर कुछ नहीं कर सके। फिर उनका ध्यान इस बात पर केंद्रित हो गया कि कहीं 8 नवंबर के मतदान में मॉस्को मतदाता पंजीकरण सूची अथवा वोटिंग मशीनों को हैक कर गड़बड़ी न कर दे। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख