suvichar

अब उधार रेल टिकट लेकर यात्रा करो और 14 दिन में चुका दो पैसा, नहीं तो...

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (11:58 IST)
अब रेल यात्री यात्रा करने से पहले अपने रेल टिकट को उधार में बुक करा सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्रैवल कॉर्पोरेशन ने इस सर्विस को शुरू किया है। जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी ने 'बुक नाओ पे लेटर' स्कीम के तहत इस सुविधा को लांच  किया है।
 
इस स्कीम में यात्रा की तारीख से पांच दिन पहले टिकट बुक करवानी होगी। यात्रियों को टिकट का पेमेंट देने के लिए 14 दिनों का वक्त मिलेगा। हालांकि यात्रियों को टिकट की कुल लागत का 3.5 फीसदी अतिरिक्त चार्ज देना होगा। कंपनी ने इस सर्विस को 15 दिन पहले शुरू किया था और अभी तक इस सेवा का 50 लोग इस्तेमाल भी कर चुके हैं।
 
ऐसे बुक करें उधार टिकट
आई.आर.सी.टी.सी. लोगों की क्रेडिट हिस्टरी, सीबिल स्कोर, टिकट बुक कराने का इतिहास, लॉगिन करने की हिस्टरी और ऑनलाइन बुकिंग करने के पैटर्न से क्रेडिट लिमिट तय करेगा।
 
आई.आर.सी.टीसी भी अब ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को कैशबैक देगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. ने एमवीजा पेमेंट सर्विस को अपनाया है। कैशबैक लेने के लिए एम.वीजा के जरिए टिकट का पेमेंट करना होगा। यात्रियों को इसके लिए मोबाइल में एम.वीजा ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को लिंक कराना होगा। 
 
14 दिन में चुकता नहीं किया उधार तो लगेगा फाइन :
कंपनी के प्रवक्ता संदीप दत्ता ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति 14 दिनों के अंदर उधार में बुक किए टिकट का पैसा नहीं देगा तो उस पर फाइन लगा दिया और तब तक उसे आगे टिकट बुक करने नहीं दिया जाएगा जब तक वो बकाए पैसे को जमा नहीं कर देता। बार-बार इस तरह का डिफॉल्ट करने वाले लोगों को अकाउंट कैंसिल कर दिया जाएगा। (एजेंसी)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख