• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vehicle falls in canal in Pakistan, 20 people died
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (16:42 IST)

पाकिस्तान में नहर में गिरा वाहन, 20 की मौत

पाकिस्तान में नहर में गिरा वाहन, 20 की मौत - Vehicle falls in canal in Pakistan, 20 people died
पेशावर। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक तिपहिया वाहन एक नहर में गिर गया, जिससे उसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

बचाव दल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि नहर से बीस शवों को निकाला गया, जबकि तीन लोग जीवित निकाले गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने दुर्घटना पर अफसोस जताया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
भूपेंद्र यादव बोले, लोजपा ने राजग को धोखा दिया, मोदी बिहार में जीत की सबसे बड़ी वजह