अब X से यूजर्स को नहीं मिलेगा कंटेंट का पैसा, लॉन्च होगा नया प्रोग्राम और ये है नई शर्त
अब एक्स पर पैसा कमाना उतना आसान नहीं होगा। एलन मस्क एक नया प्रोग्राम लेकर आ रहे हैं, जिससे यूजर्स को कंटेंट का पैसा नहीं मिल सकेगा। इसके लिए बकायदा एक शर्त रख दी गई है। दरअसल, एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में पिछले कुछ सालों में सबसे बड़े बदलावों में से एक किया है।
प्लेटफार्म अपना 'क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम' बंद कर रहा है और सभी योग्य यूजर्स को आखिरी पेमेंट 7 सितंबर को किया जाएगा। X ने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए इस प्रोग्राम को बंद करने की घोषणा की गई। 7 अगस्त से ही इस प्रोग्राम के लिए नए साइन-अप भी बंद कर दिए गए थे। रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के तहत X पर यूजर्स को एंगेजमेंट के आधार पर पोस्ट करने से पैसे कमाने का मौका दिया गया था। हालांकि, यह केवल प्रीमियम X अकाउंट यूजर्स के लिए ही थे।
यह कदम X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर के इस्तीफ़े की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है। हालांकि, वे अब भी प्लेटफ़ॉर्म के लिए एडवाइज़र बने हुए हैं।
क्यों बंद हो रहा रेवेन्यू प्रोग्राम : एक्स की क्रिएटर्स हेड एलेग्रा जैकिया ने इस प्रोग्राम को बंद करने की वजह बताते हुए कहा कि इसके इंसेंटिव सही नहीं थे। क्रिएटर्स के प्लैटफ़ॉर्म पर नया कंटेंट लाने के बजाय, कई लोग पेमेंट पाने के लिए दूसरों के कंटेंट का दोबारा इस्तेमाल कर रहे थे। इससे निपटने के लिए, X एक नया ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम शुरू कर रहा है। जैकिया ने समझाया, हम और नियम और अपवाद जोड़ते रह सकते थे, लेकिन आखिरकार बेहतर फैसला यही था कि नए सिरे से शुरुआत की जाए और ऐसा प्रोग्राम बनाया जाए जो शुरू से ही ओरिजिनैलिटी को रिवॉर्ड देने के लिए डिज़ाइन किया गया हो।
फिलहाल, सिर्फ वे क्रिएटर्स ही नए प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं जो पहले से रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम का हिस्सा हैं। लेकिन नए प्रोग्राम में क्या-क्या है, यह देखने से पहले ध्यान रखें कि X ने रेवेन्यू शेयरिंग के लिए तीन पेमेंट का प्लान बनाया है, जिसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। मौजूदा यूजर्स को स्टैंडर्ड पेमेंट शेड्यूल के तहत 14 अगस्त और 28 अगस्त को आखिरी पेमेंट मिलेंगे, और 7 सितंबर तक हुई कमाई के लिए आखिरी पेमेंट 11 सितंबर या उसके आस-पास मिलने की उम्मीद है।
क्या है क्रिएटर्स के लिए नया प्रोग्राम : X का कहना है कि ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम का मकसद उन क्रिएटर्स को इनाम देना है जो प्लेटफ़ॉर्म पर ओरिजिनल आइडिया, जानकारी, रिपोर्टिंग, क्रिएटिविटी और कमेंट्री लाते हैं। यानी, यह उन क्रिएटर्स पर फोकस करता है जो असल में कुछ नया और क्रिएटिव लाते हैं, न कि सिर्फ दूसरों का कंटेंट री-शेयर करते हैं या कम मेहनत वाला कंटेंट पोस्ट करते हैं।