manglik dosh calculator
✕

अमेरिका की चेतावनी, सीरिया को चुकानी होगी भारी कीमत

Updated: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 (11:28 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षामंत्री जिम मेटिस ने कहा है कि अगर सीरिया रासायनिक हथियारों का दोबारा इस्तेमाल करता है तो उसे बेहद भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके साथ ही मेटिस ने जोर देकर कहा कि सीरिया में अमेरिका की शीर्ष प्राथमिकता इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह से लड़ते रहने की है।
 
मेटिस ने रक्षा प्रमुख के तौर पर पेंटागन में अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि वे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें बेहद भारी कीमत चुकानी होगी। मेटिस ने रूस के आरोपों के बावजूद पिछले सप्ताह सीरिया में किए गए अमेरिकी मिसाइल हमलों का बचाव किया। रूस का आरोप है कि अमेरिका सीरिया प्रशासन द्वारा रासयानिक हथियारों के इस्तेमाल की फर्जी कहानी गढ़ रहा है।
 
मेटिस ने कहा कि पिछले मंगलवार यानी 4 अप्रैल को सीरियाई प्रशासन ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर अपने ही लोगों पर हमला बोला। मैंने खुफिया जानकारी की खुद समीक्षा की है और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमले के फैसले और हमले के लिए सीरिया प्रशासन जिम्मेदार है। 
 
उन्होंने कहा कि हमले के जवाब में हमारी सरकार ने राष्ट्रपति को कूटनीतिक एवं सैन्य विकल्पों की सिफारिश करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नेतृत्व में एक विस्तृत प्रक्रिया शुरू की। हमने कई दिनों तक बैठकें कीं और मैंने अपने कुछ सहयोगियों से बात की। 
 
मेटिस ने कहा कि हमने तय किया कि एक नपा-तुला सैन्य जवाब प्रशासन को ऐसा दोबारा करने से रोकने का सर्वश्रेष्ठ तरीका होगा। हमेशा की तरह हमने इस बात को आंका कि हमला करने के दौरान नागरिकों को हताहत होने से कैसे बचाया जा सकता है। हमारे कदम सफल रहे। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख