dharma sangrah
✕

देखते ही देखते पांच बसें जलकर राख, हरदोई में हड़कंप

Updated: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 (10:48 IST)
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र में मध्यरात्रि के बाद उस समय कोहराम मच गया जब एक के बाद एक पांच बस धू-धूकर जलने लगी। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया की हरदोई शहर कोतवाली से महज पचास मीटर दूर शहर के खाली पड़े नुमाईश मैदान में रात के करीब दो बजे तब कोहराम मच गया जब एक बस अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने अन्य बसों को भी चपेट में ले लिया और कुछ देर में पांच बसें जल गईं।
 
मैदान में करीब सौ निजी बसें खड़ी थीं और उनमें कई लोग सो भी रहे थे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले कुछ ही मिनटों में दूसरी बस ने आग पकड़ ली और एक के बाद एक बसें जलने लगी।
 
पुलिस और दमकल विभाग को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच बसें जलकर पूरी तरह ख़ाक हो चुकी थी। आग किस कारण से लगी अभी साफ नहीं हो सका है।
 
पुलिस ने तत्काल दूसरी बसों के अंदर सो रहे लोगों को जगाकर बाहर निकाला और आसपास खड़ी बसों को वहां से हटाया। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख