biodatamaker
✕

अमेरिका का बड़ा फैसला, बंद होंगे आव्रजन सेवा कार्यालय, भारत समेत कई देशों पर होगा असर

Updated: बुधवार, 13 मार्च 2019 (11:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका का गृह सुरक्षा मंत्रालय देश से बाहर मौजूद आव्रजन सेवा कार्यालयों को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका कहना है कि इन दफ्तरों को बंद करने से जो राशि बचेगी, वह देश के अंदर ही स्थित दफ्तरों में पहले से पड़े काम को बेहतर ढंग से निपटाने में काम आएगी।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं की प्रवक्ता जेसिका कोलिंस ने मंगलवार को कहा कि एजेंसी अमेरिका के बाहर 20 देशों में स्थित कार्यालयों को बंद करने के लिए अभी चर्चा के शुरुआती दौर में है। ग्रेट ब्रिटेन, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, इटली, भारत, फिलीपीन, चीन एवं अन्य देशों में करीब 70 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

कोलिंस ने कहा कि देश से बाहर सेवाओं में किसी तरह की बाधा से बचने के लिए एजेंसी विदेश मंत्रालय के साथ करीब से काम करेगी।

एमनेस्टी इंटरनेशनल एवं ह्मयूमन राइट्स फर्स्ट समेत कई संस्थानों ने इस कदम की यह कहते हुए आलोचना की है कि अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों को बंद करने का मतलब है शरणार्थियों के लिए सेवाओं को कम करना। वहीं अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि शरणार्थी सेवाओं से संबंधित काम इससे प्रभावित नहीं होंगे।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई गुजरात की राजनीति : भूपेंद्र पटेल का कांग्रेस पर तीखा हमला

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, 2018 के विवादित बयान पर सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

बड़ा हादसा टला! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां

अगला लेख