Hanuman Chalisa
✕

अमेरिकी सीनेटर ने की भारत की सराहना, कहा- चीन के सामने डटकर खड़े रहने पर गर्व है

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (11:49 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने सीमा विवाद पर चीन की आक्रामकता के आगे घुटने नहीं टेकने के लिए भारत की सराहना की और उम्मीद जताई कि दूसरे देश भी चीन से संबंधित मामलों में निडरता से पेश आएंगे।
ALSO READ: गलवान घाटी, गोग्रा और हॉट स्प्रिंग से वापस लौटे चीनी सैनिक, दोनों देशों में आज फिर होगी वार्ता
भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब 8 सप्ताह से गतिरोध जारी है। गलवान घाटी में दोनों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक मारे गए थे। झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए थे लेकिन इस संबंध उसने कोई जानकारी नहीं दी थी।
ALSO READ: Zoom भारत में बढ़ाएगी निवेश, कहा- हम चीनी नहीं अमेरिकी हैं...
रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कैनेडी ने 'फॉक्स न्यूज' को दिए एक साक्षात्कार में गुरुवार को कहा कि मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि भारत में (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी चीन के सामने डटकर खड़े हैं। कनाडा जो कर रहा है, उस पर भी मुझे गर्व है। हर देश उससे भाग और छिप नहीं रहा।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को यह बताना होगा कि हम उससे नियमों के मुताबिक चलने की उम्मीद करते हैं। अब अमेरिका के अलावा आपको पता है कि कितने देश चीन पर विश्वास करते हैं? एक भी नहीं। लेकिन वे डरे हुए हैं। चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन दूसरे देशों को परेशान करने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाता है और विश्व में कई देश उसके सामने खड़े होने से डरते हैं। कैनेडी ने कहा कि कुछ उपवाद भी हैं।
 
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया उसके सामने खड़ा है, भारत उसके सामने खड़ा है, कनाडा उसके सामने खड़ा है। हमें यूरोप के बाहर के हमारे सहयोगियों का भी साथ देना होगा और चीन को बताना होगा कि उसे नियमों से चलना होगा, नहीं तो हम उसके साथ व्यापार नहीं करने वाले। उसे ऐसे ही समझ आएगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख