Daily Horoscope
✕

रेगिस्तान में नौसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Updated: शनिवार, 4 जून 2022 (09:32 IST)
कैलिफोर्निया। दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में शुक्रवार को नौसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई।
 
नौसेना ने एक बयान में बताया की ‘नेवल एयर स्टेशन लेमूर’ से एक ‘एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट’ उड़ान भरने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे सैन बर्नार्डिनो काउंटी में ट्रोना इलाके में नीचे गिर गया। हादसे में जमीन पर मौजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
 
पायलट की पहचान और दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। ट्रोना, एयर स्टेशन से लगभग 380 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।
 
वर्ष 2019 में एक ‘नेवी सुपर हॉर्नेट’ नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान ‘डेथ वैली नेशनल पार्क’ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे पायलट की मौत हो गई और पार्क में मौजूद सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख