suvichar
✕

Corona virus पोत मामला : अमेरिकी नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली ने दिया इस्तीफा

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (12:28 IST)
वॉशिंगटन। विमान वाहक पोत 'यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट' पर कोरोना वायरस (Corona virus) की स्थिति से निपटने और फिर उसके कप्तान को हटाने के बाद उठे सवालों के बीच अमेरिका के कार्यवाहक नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

अमेरिकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने यह जानकारी दी। विमान वाहक पोत 'यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट' पिछले 11 दिन से गुआम में खड़ा है ताकि इसके चालक दल के सदस्यों की कोरोना वायरस की जांच की जा सके। इसके 100 से अधिक सदस्य अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

मोडली ने करीब 5 दिन पहले 'रूजवेल्ट' के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को उनके पद से हटा दिया था। क्रोजियर द्वारा लिखा गया एक पत्र मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोविड-19 के प्रकोप की जानकारी दी थी और पेंटागन से इसे खाली करने की अनुमति मांगी थी। साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इस पर गौर न करने का आरोप लगाया था।

क्रोजियर को बिना जांच के जल्दबाजी में उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वॉशिंगटन से सोमवार को गुआम पहुंचे मोडली को उनके फैसले को लेकर काफी अलोचना का सामना करना पड़ा। वहां उन्होंने अपने फैसले को चालक दल के सदस्यों के समक्ष सही ठहराने की कोशिश भी की।

इसके कुछ घंटे बाद वॉशिंगटन लौटते ही मोडली ने माफी मांगी लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रोजियर पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए और मामले में प्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने की बात कही।

रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि मोडली ने नौसेना और नाविकों को ऊपर रखते हुए खुद इस्तीफा दिया, ताकि रूजवेल्ट और नौसेना एक प्रतिष्ठान के तौर पर आगे बढ़ सकें।

एस्पर ने कहा सेना के सेवानिवृत्त एडमिरल एवं मौजूदा अपर सचिव जिम मैकफर्सन कार्यवाहक नौसेना प्रमुख के तौर पर मोडली की जगह लेंगे। गौरतलब है कि चार महीने में नौसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा देने वाले मोडली दूसरे व्यक्ति हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख