dharma sangrah
✕

अमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार मामले में सहमति के आसार, ट्रंप ने लिया आंशिक कामबंदी खत्‍म करने का निर्णय

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (15:56 IST)
मास्को। अमेरिका के व्हाइट हाउस के कार्यकारी चीफ ऑफ स्टॉफ मिक मुलवाने ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को लेकर सहमति बनने की शुरुआत हो गई जिसके बाद ट्रंप ने 35 दिनों तक चली आंशिक कामबंदी को खत्म करने का निर्णय लिया।


मुलवाने ने कहा, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कई डेमाक्रैट सांसद हमारे पास आए थे। कुछ निजी रूप से आए और कई ने सार्वजनिक रूप से अपनी बात कही कि वे ट्रंप के प्रस्ताव से सहमत हैं। देश की दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने की आवश्यकता है। वे हमारे पास आए और उन्होंने कहा कि हम आपसे सहमत हैं। आप दक्षिणी सीमा पर दीवार को लेकर लड़ाई को जीत गए हो।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ट्रंप और कांग्रेस नेता कामबंदी खत्म करने के एक समझौते पर सहमत हो गए थे। समझौते के बाद शुक्रवार को ही अमेरिकी संसद में अल्पावधि व्यय विधेयक पारित कर दिया गया और उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए।

विधेयक में हालांकि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए आवंटित की जाने वाली राशि का कोई जिक्र नहीं किया गया लेकिन समझौते के अनुसार सरकार की कामबंदी को तीन सप्ताह के लिए इसलिए खोला गया ताकि इस दौरान डेमोक्रैटिक और रिपब्लिकन सांसद ट्रंप की अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित करने की मांग पर आपस में बातचीत करके अपने मतभेद दूर कर सकें। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख