Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका, जापान व द कोरिया करेंगे मिसाइल ट्रैकिंग अभ्यास

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (15:41 IST)
टोक्यो। अमेरिका, जापान तथा दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर इस सप्ताह 2 दिवसीय मिसाइल ट्रैकिंग अभ्यास करने का निर्णय लिया है।
 
जापान की समुद्री सेना ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा लगातार किए जा रहे परमाणु परीक्षणों से उत्पन्न खतरे को देखते हुए संयुक्त मिसाइल ट्रैकिंग अभ्यास शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह अभ्यास सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा जिसमें तीनों देशों के बीच मिसाइल ट्रैकिंग को लेकर सूचना को साझा किया जाएगा।
 
अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने पिछले सप्ताह बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया था। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से भड़के उत्तर कोरिया ने परमाणु युद्ध को लेकर चेताया था कि इस कदम के जरिए अमेरिका उसे परमाणु युद्ध के लिए उकसा रहा है। उत्तर कोरिया लगातार दक्षिण कोरिया, जापान तथा अमेरिका को धमकी देता रहता है और उसका मानना है अमेरिकी आक्रामकता के खिलाफ परमाणु कार्यक्रम जरूरी है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख