ramcharitmanas

चीन के साथ ही रूस और मैक्सिको क्‍यों नहीं दे रहे ‘जो बि‍डेन’ को ‘जीत की बधाई’?

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (18:24 IST)
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन को अभी निर्वाचन की बधाई देने से इनकार किया है। उसका कहना है कि मतदान के बाद नतीजे तय होना अभी बाकी है। चीन उन चुनिंदा देशों में है, जिसने अभी तक अमेरिकी चुनाव परिणामों को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नतीजों को अभी तक स्वीकार नहीं किया है और कई राज्यों में मतगणना को कानूनी चुनौती दी गई है। दुनिया भर के नेता जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित कमला हैरिस को बधाई दे चुके हैं। अमेरिकी शहरों में भी चारों ओर जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।

दरअसल, ट्रंप का व्हाइट हाउस में चार साल का शासनकाल अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के लिए चर्चा में रहा है। चीन से फैली कोविड-19 की महामारी और उसके शिनजियांग और हांगकांग जैसे प्रांतों में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर भी दोनों देशों के बीच टकराव रहा है। दोनों देशों ने एक दूसरे के नेताओं पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध भी लगाए थे। साथ ही वाणिज्य दूतावास को बंद करने की कार्रवाई भी करनी पड़ी।

चीन के अलावा रूस, मैक्सिको और कुछ अन्य देशों ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई नहीं दी है। चीन ने सोमवार को कहा कि उसने पाया है कि बाइडेन ने खुद को चुनाव में विजेता घोषित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, हमारी समझ यह है कि अमेरिकी कानून और प्रक्रिया के अनुसार चुनाव का नतीजा तय किया जाएगा।

वांग ने उम्मीद जताई कि अमेरिका की नई सरकार चीन से रिश्तों को सुधारने के लिए आधा रास्ता तय करेगी। ट्रंप ने अभी तक चुनाव नतीजों को स्वीकार करने से इनकार किया है। ट्रंप ने रविवार को मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा था, हमारा पंगु मीडिया कबसे तय करने लगा कि कौन देश का अगला राष्ट्रपति होगा?

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

अगला लेख