ramcharitmanas
✕

2019 के लिए अमेरिका का रक्षा बजट 717 अरब डॉलर

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (22:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने वित्त वर्ष 2019 के लिए 717 अरब डॉलर का वार्षिक रक्षा बजट मंजूर किया है। इसमें भारत के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ाने के अलावा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में चीन द्वारा पेश की गई चुनौतियों से निपटने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को जताया गया है।
 
 
राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार विधेयक (एनडीएए) 2019 को प्रतिनिधि सभा में 351 मतों से मंजूर कर दिया गया जबकि इसके विरोध में मात्र 66 वोट पड़े। अब इसे सीनेट पारित करेगी, उसके बाद इसे कानून का स्वरूप प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेजा जाएगा।
 
प्रतिनिधि सभा के सशस्त्र सेवा समिति के चेयरमैन सांसद मैक थॉर्नबेरी ने कहा कि निकट भविष्य में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका को परमाणु हथियारों का खतरा दिखता है और दीर्घावधि में एक रणनीतिक प्रतिस्पर्धी भी। 5 प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों में से 4 चीन, रूस, उत्तर कोरिया और आतंकवाद पैकोम क्षेत्र (जापान, कोरिया, फिलीपींस और अमेरिका) की जिम्मेदारी में हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख