Daily Horoscope
✕

अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने भरी उड़ान, उत्तर कोरिया नाराज

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (13:34 IST)
सोल। अमेरिका के दो सुपरसोनिक बमवर्षकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर अभ्यास किया, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एशिया की पहली आधिकारिक यात्रा से पहले उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
 
दक्षिण कोरिया के एक सैन्य अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट के निकट एक क्षेत्र में गुरुवार को हुए अभ्यास के दौरान गुआम में एंडरसन वायुसेना अड्डे से बी-1बी बमवर्षकों को दक्षिण कोरियाई एफ-16 लड़ाकू जेट विमानों के साथ भेजा गया।
 
अधिकारी ने आधिकारिक नियमों का हवाला देते हुए नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अभ्यास में जमीनी लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।
 
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस अभ्यास की निंदा की और इसे आकस्मिक परमाणु हमला अभ्यास बताया और कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद जैसे गैंगस्टर परमाणु युद्ध भड़काना चाहते हैं।
 
हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने अपना सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण करते हुए अमेरिकी भूभाग तक पहुंचने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। इसने शक्तिशाली मध्यम रेंज की नई मिसाइलों को जापान के ऊपर से उड़ाया और गुआम, अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र एवं सैन्य प्रतिष्ठान को उड़ाने की धमकी भी दी। अमेरिका इसके जवाब में लगातार गश्त या अभ्यासों के लिये क्षेत्र तक अपने सामरिक संसाधनों को भेजता रहता है।
 
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को कहा था कि युद्ध भड़का रहे अमेरिकी साम्राज्य को इतना उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख