biodatamaker

अमेरिका-ब्रिटेन ने की वैश्विक मसलों पर चर्चा, ईरान मुद्दे पर नहीं बन पाई सहमति

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (16:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका और ब्रिटेन ने द्विपक्षीय संबंधों और यमन तथा ईरान समेत कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मसलों पर गुरुवार को बातचीत की। ईरान के मुद्दे को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच समय-समय पर बातचीत होती रही है लेकिन दोनों के बीच फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है।


अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान के नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार और गृहयुद्ध ग्रस्त यमन में राजनीतिक प्रक्रिया के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा की।

पलाडिनो ने कहा, दोनों देशों के मंत्रियों के बीच रूस को मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि (आईएनएफ) का पूरी तरह से अनुपालन के लिए सहमत कराने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर भी बातचीत हुई। दोनों मंत्रियों ने विशेष द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका तथा ब्रिटेन के बीच अद्वितीय सहयोग रहा है और इसके परिणाम भी बेहद अच्छे आए हैं।

अमेरिका और पोलैंड खास कर ईरान को और अलग-थलग करने के मुद्दों को लेकर अगले माह वारसा में मंत्री स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में यूरोपीय राजनयिकों के हवाले से आई खबर के अनुसार ब्रिटेन ने इस सम्मेलन में अपने विदेश मंत्री अथवा किसी प्रतिनिधि को भेजने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने गत नवंबर को ईरान के खिलाफ दोबारा प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी फैसले पर असंतोष व्यक्त किया था।

हंट ने उसके बाद गत नवंबर में ही ईरान का दौरा भी किया था और इस तरह वह ईरान के साथ परमाणु संधि से अमेरिका के अलग होने के वाद तेहरान की यात्रा करने वाले पश्चिम देशों के पहले विदेश मंत्री बन गए। उल्लेखनीय है कि ईरान के मुद्दे को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच समय-समय पर बातचीत होती रही है लेकिन दोनों के बीच फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख