Narak Chaturdashi
✕

अमेरिका ने की उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण की निंदा

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (15:53 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने उत्तर कोरिया के 4 बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा करते हुए कहा कि वह इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अपनी पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

 
विदेश विभाग के कार्यवाहक प्रवक्ता मार्क टोनर ने एक बयान में कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया द्वारा सोमवार रात बैलिस्टिक मिसाइल दागने की कड़ी निंदा करता है। यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है, जो स्पष्ट रूप से उत्तर कोरिया को बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर मिसाइल दागने से रोकता है। 
 
टोनर ने कहा कि हम तैयार हैं और अपनी तैयारी बढ़ाने तथा हमले से अपनी और अपने सहयोगियों की रक्षा करने के लिए कदम उठाते रहेंगे। हम बढ़ते खतरों से निपटने के लिए अपनी पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख