suvichar

पाकिस्तान में आतंकवादियों के हमले में 5 सैनिकों की मौत

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (15:31 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम जनजातीय इलाके में 3 सीमा चौकियों पर सीमा पार के आतंकवादियों के हमले में सेना के 5 जवानों की मौत हो गई।

 
पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि प्रभावी मौजूदगी, चौकसी और जवाब से आतंकवादियों का मुकाबला किया गया। गोलीबारी में रविवार को 5 सैनिकों की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि 10 हमलावरों के भी मारे जाने की आशंका है।
 
आईएसपीआर ने कहा कि मोहमंद एजेंसी में 3 पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर रविवार रात सीमापार से आए आतंकवादियों ने हमला करने का प्रयास किया। गत माह सिन्ध प्रांत में भीड़भाड़ वाली एक सूफी दरगाह पर इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमले में 88 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था।
 
पाकिस्तान देश में हमलों के लिए अक्सर अफगानिस्तान के आतंकवादियों पर आरोप लगाता रहता है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख