Hanuman Chalisa
✕

निपाह का डर, यूएई की केरल यात्रा नहीं करने की चेतावनी

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (22:06 IST)
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने नागरिकों के लिए केरल की अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी जारी की है। केरल में निपाह विषाणु के फैलने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 40 पीड़ितों का इलाज जारी है।
 
 
स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा कि वह अपने रणनीतिक साझीदार देशों के साथ निपाह विषाणु के देश में फैलने के खतरे की रोकथाम के उपाय कर रहा है और इसके लिए उसने आवश्यक कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और वह वैश्विक सिफारिशों को लागू करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लगातार संपर्क में है।
 
मंत्रालय ने अपने नागरिकों को केरल में निपाह वायरस के संभावित संक्रमण के प्रति जागरूक रहने के लिए सावधान किया है तथा उन्हें सलाह दी है कि स्थिति के नियंत्रण में आने तक वहां की अनावश्यक यात्रा से बचें।
 
उधर दुबई में एयरलाइंस कंपनी 'एमिरेट्स' ने बयान जारी करके कहा है कि वह हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। बयान में कहा गया कि एमिरेट्स को केरल में पिछले दिनों निपाह के मामले सामने आने की जानकारी है। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। रोकथाम या अन्य कदमों को लेकर हम डब्ल्यूएचओ और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मार्गदर्शन लेंगे। इस समय तक एयरलाइंस कंपनियों के संचालन के संबंध में किसी तरह का सुझाव नहीं दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख