dharma sangrah

यूक्रेन की सेना ने डोनबास में दागे गोले, निशाने पर DPR की बस्तियां

Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (09:15 IST)
कीव। यूक्रेन की सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण-पूर्व (डोनबास) में स्व-घोषित डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) की कई बस्तियों पर गोलाबारी की है, जिसमें मिन्स्क समझौतों द्वारा निषिद्ध 120-मिमी कैलिबर गोले भी शामिल हैं।
 
युद्धविराम व्यवस्था पर नियंत्रण एवं समन्वय के लिए स्थापित संयुक्त केंद्र के डीपीआर मिशन ने यह जानकारी दी है। डीपीआर अधिकारियों ने रविवार को तड़के बताया कि कोमुनारिवका और स्टारोमीखाइलिवका की बस्तियों में 120 मिमी कैलिबर की कुल 20 गोले दागे गए। वहीं 122 मिमी के कैलिबर के 25 गोले पेट्रिव्सके की बस्ती में दागे गए।
 
इससे पहले डीपीआर मिशन ने बीती रात कहा था कि यूक्रेन की सुरक्षा बलों ने डोनेट्स्क में 120 मिमी के 12 गोले दागे हैं, जबकि डोनेट्स्क उपनगरों में स्थित ओलेक्सांद्रिव्का की बस्ती में 122 मिमी के चार गोले दागे हैं।
 
मिशन के मुताबिक रविवार तड़के डीपीआर में कई अन्य बस्तियों को भी मिन्स्क समझौतों द्वारा प्रतिबंधित हथगोले और गोलों से निशाना बनाया गया।

नाटो का रूस पर आरोप : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने आरोप लगाया कि रूस मनगढ़ंत बहाने बनाकर यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है। साथ ही रूस पर 1991 में पूर्व की ओर विस्तार नहीं करने की गठबंधन की प्रतिबद्धता की वैधता को नकारने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को वापस नहीं बुलाया जा रहा है, लेकिन सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा हो रहा है।
 
पुतिन को बातचीत का प्रस्ताव : यूक्रेन-रूस तनाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बैठक करके संकट का हल निकालने का प्रस्ताव दिया। जेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि मैं नहीं जानता कि रूस के राष्ट्रपति क्या चाहते हैं। इसलिए, मैं उन्हें मुलाकात का प्रस्ताव देता हूं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस बातचीत के लिए स्थान का चयन कर सकता है। (एजेंसियां)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख