sundarkand
✕

खराब मौसम के कारण यूएई का पहला मंगल अभियान फिर स्थगित

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (09:15 IST)
टोकियो। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले मंगल अभियान को खराब मौसम के कारण फिर स्थगित कर दिया है। इसका प्रक्षेपण जापान से किया जाना था।
 
मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज (एमएचआई) ने कहा कि यूएई के मंगलयान का नाम 'अमल' या उम्मीद है जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था लेकिन इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित किया गया था। अब बुधवार को इसे फिर स्थगित कर दिया गया लेकिन कब तक, यह तारीख नहीं बताई गई है। मित्सुबिशी का एच-2ए रॉकेट यूएई के यान को अंतरिक्ष में ले जाएगा।
ALSO READ: जापान में विनाशकारी बाढ़ से 40 लोगों की मौत, भारी बारिश की चेतावनी जारी
यूएई के 'होप मार्स मिशन' ने ट्विटर पर कहा कि अब यह जुलाई अंत में हो सकता है, वहीं मित्सुबिशी ने कहा कि वह आमतौर पर लॉन्च करने की निर्धारित तिथि से कम से कम 2 दिन पहले घोषणा करता है। परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी किजी सुजुकी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में रुक-रुककर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में इस योजना को स्थगित करना पड़ सकता है।
 
जापान के बड़े हिस्से में करीब 1 सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है और इसके कारण 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस मंगलयान को फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचना है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख