dharma sangrah
✕

जापान में तूफान और बारिश से यातायात ठप

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2016 (12:21 IST)
टोकियो। जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्र में बुधवार को ऊष्ण कटिबंधीय तूफान के कारण मूसलधार बारिश हुई जिसके बाद उड़ानों और रेल यातायात को रोक दिया गया। तेज बारिश के कारण मौसम अधिकारियों ने भूस्खलन होने और बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
 
जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि ऊष्ण कटिबंधीय तूफान चांथू के कारण हवाओं की रफ्तार करीब 126 किमी प्रति घंटा रही। यह तूफान जापान के प्रशांत महासागरीय तट से होता हुआ उत्तर-पूर्वी इलाके में पहुंचा जिससे क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं और जोरदार बारिश हुई।
 
मौसम एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि लगातार जोरदार बारिश से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा है। टोकियो के बिजली विभाग ने बताया कि भीषण तूफान से हुए नुकसान के कारण टोकियो के उत्तर-पूर्वी इबाराकी क्षेत्र में करीब 800 घरों की बिजली गुल हो गई।
 
चेतावनी के बाद उत्तरी क्षेत्र में बुलेट ट्रेनों समेत सभी रेल यातायात सेवाएं रोक दी गई हैं। इसके साथ ही जापान एयरलाइन ने उत्तरी हिस्से की 14 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। (भाषा)
 
Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख