suvichar
✕

ट्रंप बोले, राष्ट्रपति चुने जाने पर छोड़ दूंगा कट्टरता

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2016 (12:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका आने वाले लोगों के लिए एक बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो कट्टरता, घृणा और सख्ती छोड़ देंगे।
 
ट्रंप ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी जनता के प्रति मेरा यह संकल्प है कि आपके राष्ट्रपति के रूप में मैं आपका सबसे बड़ा शूरवीर होऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए लडूंगा कि हर अमेरिकी के साथ समान व्यवहार हो, उसे समान सुरक्षा मिले और उसे समान सम्मान मिले।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा कि हम कट्टरता, घृणा और सख्ती के हर रूप को खारिज करेंगे और एक ऐसा नया भविष्य बनाने की कोशिश करेंगे, जो एकजुट अमेरिकी जनता के रूप में हमारी साझा संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हो।
 
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि जैसे हमने साम्यवाद की बुराइयों को उजागर करके और मुक्त बाजारों के गुणों को सामने लाकर शीतयुद्ध को जीता, उसी तरह हमें चरमपंथी इस्लाम की विचारधारा का सामना करना चाहिए। 
 
ट्रंप ने कहा कि मेरे विपक्षी ऐसे देशों से लाखों डॉलर का चंदा लेते हैं, जहां समलैंगिक होना एक अपराध है और उसकी सजा कैद या मौत है। ऐसे में मेरा प्रशासन महिलाओं, समलैंगिकों और अलग-अलग मतों वाले लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएगा। (भाषा)
Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अगला लेख