suvichar
✕

चीन के तटीय इलाके में दो जहाजों की टक्कर

Updated: रविवार, 7 जनवरी 2018 (12:45 IST)
बीजिंग। चीन के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर के एक मालवाहक पोत के टकरा जाने की घटना में 32 लोगों के लापता होने की खबर है। लापता होने वालों में 30 ईरानी और दो बांग्लादेशी नागरिक शामिल है।
 
परिवहन मंत्रालय ने खबर दी है कि पनामा का तेल टैंकर 136,000 टन तेल लेकर जा रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे हांगकांग के एक मालवाहक जहाज से तेल टैंकर के टकरा जाने के कारण इसमें आग लग गई। यह हादसा यांग्त्जी नदी के मुहाने से करीब 160 समुद्री मील की दूरी पर पूरब में समुद्र में हुई। लापता लोग तेल टैंकर चालक दल के सदस्य हैं।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि मालवाहक जहाज के चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचा लिया गया है। चीनी समुद्री अधिकारियों ने तलाश और बचाव अभियान के लिए आठ जहाजों को भेजा है।
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी समुद्री तलाश एवं बचाव केन्द्र के साथ समन्वय के बाद दक्षिण कोरिया ने एक तट रक्षक जहाज रवाना किया है और बचाव अभियान में सहायता के लिए एक विमान रवाना किया है। (भाषा) 
 
(भाषा) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख