Hanuman Chalisa
✕

ऑपरेशन पीस स्प्रिंग : तुर्की की सेना का सीरिया पर हमला, अमेरिका नाराज

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (10:57 IST)
अंकारा। तुर्की की सेना ने सीरिया पर हमला कर दिया। तुर्की के सुरक्षा बल ‘ऑपरेशन पीस स्प्रिंग’ के तहत उत्तरी सीरिया में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।  इस हमले से अमेरिका नाराज हो गया है। वहां की संसद ने तुर्की पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

समाचार एजेंसी एनाडोलु के अनुसार तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'ऑपरेशन पीस स्प्रिंग' में शामिल हमारे वीर कमांडो क्षेत्र (उत्तरी सीरिया) में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।'

ALSO READ: ट्रंप का बड़ा बयान, कुर्दों ने ISIS के खिलाफ जंग में अमेरिका की मदद नहीं की
मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी सीरिया में बुधवार को तुर्की के शुरू किये गये सैन्य अभियान के बाद इसके सुरक्षा बलों का लगातार आगे बढ़ना जारी है। तुर्की ने उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान बुधवार को शुरू किया है।
 
तुर्की सेना के अनुसार, तुर्की ने अभियान शुरू किए जाने के बाद से अब तक हवाई हमला कर 181 कुर्द ठिकानों को निशाना बना चुका है। कुर्द लड़कों ने भी इसके जवाब में सीरिया-तुर्की सीमा के दोनों ओर कई बस्तियों पर हमला बोला है।
 
तुर्की के लड़ाकू विमानों का जेल पर हमला: कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि तुर्की के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी सीरिया में एक जेल को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को रखा जाता है।
 
अमेरिका नाराज, तुर्की पर कड़े प्रतिबंध का प्रस्ताव : अमेरिकी सीनेट के सदस्य लिंडसे ग्राहम और क्रिस वैन होलेन ने एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें तुर्की के खिलाफ लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रावधान है। यह प्रस्ताव तुर्की की ओर से उत्तरी सीरिया में अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद लाया गया है।
 
प्रस्ताव के तहत यदि तुर्की 90 दिनों के भीतर अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष यह प्रमाणित न कर पाया कि सीरिया में उसने अपने एकतरफा सैन्य अभियान को रोक दिया है और अपनी सेनाओं को उन क्षेत्रों से वापस बुला लिया है जहां उन्हें नौ अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत की थी, तो उस पर इस प्रस्ताव के तहत कड़े अनिवार्य प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

सुरक्षा परिषद की बैठक : सीरिया के मुद्दे पर चर्चा के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक होगी। तुर्की द्वारा उत्तरी सीरिया में अपने सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख