Hanuman Chalisa
✕

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

Updated: बुधवार, 30 जुलाई 2025 (16:58 IST)
Tsunami warning: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप (earthquake) के बाद सुनामी की चेतावनियों (Tsunami warning) को कम करते हुए परामर्श के रूप में परिवर्तित किया गया है। रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक भूकंप आया जिसके बाद जापान, हवाई (Japan, Hawaii) और प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) तक सुनामी की लहरें उठीं।ALSO READ: क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान
 
कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं : अभी तक कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्राधिकारियों ने लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि खतरा एक दिन से अधिक समय तक बना रह सकता है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने फुकुशिमा के दक्षिण में प्रशांत तट पर सुनामी की चेतावनी को कम करते हुए इसे परामर्श कर दिया है और उत्तर में अभी भी चेतावनी जारी है।ALSO READ: भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?
 
हवाई राज्य के रक्षा विभाग के एडजुटेंट जनरल मेजर जनरल स्टीफन लोगन ने कहा कि इस परामर्श का अर्थ है कि तेज प्रवाह और खतरनाक लहरें उठने की संभावना है। साथ ही समुद्र तटों या बंदरगाहों पर बाढ़ आने के भी आसार हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख