Hanuman Chalisa
✕

महान नेता थे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी-डोनाल्ड ट्रंप

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (13:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि मुखर्जी  एक महान नेता थे।
 
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं मुखर्जी के परिवार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने एक महान नेता खोया है।
 
पूर्व राष्ट्रपति को गत 10 अगस्त को आर आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा होने का पता चला जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया और गुर्दे में भी गड़बड़ी हो गई जिसके बाद सोमवार को उनका निधन हो गया।
 
मुखर्जी का मंगलवार दोपहर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोधी रोड श्मशान घाट पर  अंतिम संस्कार किया गया तथा उनके कोरोना पॉजिटिव होने से अंतिम संस्कार में वैश्विक  महामारी के तहत सभी एहतियात निर्देशों का पूरा पालन किया गया। इस कारण पूर्व राष्ट्रपति  के अंतिम संस्कार में कम लोग ही शामिल हुए। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख