Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप प्रशासन ने 10 राज्यों में आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को किया बर्खास्त, जानिए क्या है कारण

Updated: बुधवार, 16 जुलाई 2025 (11:04 IST)
Trump administration sacked 17 judges: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन द्वारा आव्रजकों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की प्रक्रिया को तेज किए जाने के बीच 10 राज्यों की आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को बर्खास्त (Dismissal of judges) कर दिया गया है। इन्हीं न्यायाधीशों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने यह जानकारी दी।

आव्रजन न्यायालयों के न्यायाधीशों और अन्य पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन 'द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल एंड टेक्निकल इंजीनियर्स' ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को 15 और सोमवार को 2 न्यायाधीशों को बिना कोई कारण बताए बर्खास्त कर दिया गया।ALSO READ: मैंने ही रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध, जानिए कहां तक पहुंची डोनाल्ड ट्रंप की गिनती
 
संगठन ने कहा कि जिन न्यायाधीशों को बर्खास्त किया गया है, वे कैलिफोर्निया, इलिनॉय, लुइसियाना, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, ओहायो, टेक्सास, यूटा और वर्जीनिया की आव्रजन अदालतों में सेवारत थे। संगठन के अध्यक्ष मैट बिग्स ने कहा कि यह बेहद ही निंदनीय और जनहित के विरुद्ध है। एक तरफ संसद ने 800 आव्रजन न्यायाधीशों की नियुक्ति की मंजूरी दी है,दूसरी ओर बड़ी संख्या में आव्रजन न्यायाधीशों को बिना किसी कारण के हटाया जा रहा है, यह बेतुका है।
 
इन न्यायाधीशों को हटाए जाने की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों के तहत अधिकारी बड़ी सख्या में आव्रजकों को गिरफ्तार कर रहे हैं और पीड़ित पक्ष अदालतों का रुख कर रहे हैं।
 
पेंटागन ने 2,000 जवानों की तैनाती समाप्त की : लॉस एंजिलिस से मिले समाचारों के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय 'पेंटागन' ने घोषणा की कि ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए लॉस एंजिलिस में तैनात किए गए नेशनल गार्ड के 2,000 जवानों को वापस बुलाया जा रहा है।ALSO READ: ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी
 
लॉस एंजिलिस में जून की शुरुआत से ही 'नेशनल गार्ड' के लगभग 4,000 जवान और 700 'मरीन' तैनात हैं। जिनमें से जवानों की संख्या आधी करने का निर्णय लिया गया है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जवानों को वापस क्यों बुलाया जा रहा है और शेष जवानों को कब तक तैनात रखा जाएगा?
 
लॉस एंजिलिस में तैनात जवानों के प्रभारी शीर्ष सैन्य कमांडर ने जून के अंत में रक्षामंत्री पीट हेगसेथ से अनुरोध किया था कि उनमें से 200 जवानों को कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग को बुझाने के काम पर भेजा जाए। दरअसल कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा था कि आग पर काबू पाने के लिए नेशनल गार्ड के पास पर्याप्त जवान नहीं हैं।ALSO READ: अब इन देशों पर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम, 1 अगस्‍त से होगा लागू
 
पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पारनेल ने मंगलवार को जवानों की तैनाती समाप्त करने के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों का धन्यवाद, जिन्होंने मोर्चा संभाला। अब लॉस एंजिलिस में हालात नियंत्रण में हैं। ट्रंप द्वारा नेशनल गार्ड की तैनाती के विरोध में 8 जून को हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए था और उन्होंने एक प्रमुख राजमार्ग को जाम कर दिया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख