suvichar

पाक से बोला अमेरिका- आतंकियों पर कार्रवाई करो, मिलेंगे 25.5 करोड़ डॉलर

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (12:39 IST)
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को सूचित किया है कि उसने पाकिस्तान को 25.5 करोड़ डॉलर की सशर्त सैन्य सहायता दी है लेकिन इस मदद का इस्तेमाल वह तभी कर सकेगा, जब वह आतंकी समूहों के खिलाफ और कार्रवाई करेगा।
 
इस घोषणा से हफ्तेभर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में अमेरिकियों की जान लेने वाले आतंकी समूहों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करवाने के लिए पाकिस्तान पर हमला बोला था। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि आतंकियों को पालने-पोसने के बदले उसे बहुत कुछ खोना होगा।
 
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को कांग्रेस को सूचित किया कि पाकिस्तान को सैन्य सहायता के रूप में 25.5 करोड़ डॉलर वह एक एस्क्रो खाते में रख रहा है जिसका इस्लामाबाद तभी इस्तेमाल कर पाएगा, जब वह अपने यहां मौजूद आतंकी नेटवर्कों पर और कार्रवाई करेगा, वे आतंकी समूह जो पड़ोसी अफगानिस्तान में हमले कर रहे हैं।
 
एस्क्रो खाता वह खाता होता है जिसमें पैसा इस शर्त पर जमा करवाया जाता है कि धनराशि का इस्तेमाल तब तक नहीं किया जा सकेगा जबकि पहले से तय शर्तें पूरी नहीं हो जाती। सैन्य सहायता देने का फैसला ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।
 
पाकिस्तान ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ कम से कम 3 हाई प्रोफाइल बैठकें रद्द कर दी थी। इसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ का अमेरिकी दौरा जिसमें वे विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन से मुलाकात करने वाले थे, वह भी रद्द कर दिया गया।
 
पाकिस्तान की कौमी असेंबली ने प्रस्ताव पारित कर आरोप लगाया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पाकिस्तान पर दिए गए हाल के बयान शत्रुतापूर्ण और धमकाने वाले हैं। हालांकि अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया कि वह चाहता है कि पाकिस्तान आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे। (भाषा)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख