Daily Horoscope
✕

तुर्की में ट्रांस प्राइड मार्च पर रोक, आयोजक अड़े

Updated: रविवार, 2 जुलाई 2017 (09:52 IST)
इस्तांबुल। तुर्की के अधिकारियों ने ट्रांससेक्सुअल अधिकार कार्यकर्ताओं को इस्तांबुल में इस सप्ताहांत होने वाले देश के सबसे बड़े मार्च को करने से रोक दिया है। इससे एक सप्ताह पहले पुलिस ने गे प्राइड परेड को रोकने के लिए रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया था।
 
बहरहाल, आयोजकों ने प्रतिबंध के बावजूद आज के लिए निर्धारित ट्रांस प्राइड मार्च निकालने का संकल्प जताया है।
 
इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने कल एक बयान में कहा था कि यह मार्च नहीं हो सकता क्योंकि इसका आयोजन स्थल सेन्ट्रल तकसीम स्क्वेयर इसके लिए उचित नहीं है और कार्यालय को यह मार्च करने की अनुमति देने के लिए उचित अर्जी भी नहीं मिली है।
 
कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'स्थिति का आकलन करने के बाद इस कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए अनुमति ना देने का निर्णय लिया गया है। शहर के अधिकारियों ने इस परेड में भाग लेने की अपीलों को नजरअंदाज करने और सुरक्षा बलों की चेतावनी का पालन करने का अनुरोध किया है।
 
आयोजकों ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'हम प्रतिबंधों को नहीं मानते। हम ट्रांस प्राइड के लिए तकसीम पर होंगे।' (भाषा) 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख