Daily Horoscope
✕

दृष्टिहीन को भाजपा विधायक ने लगाई फटकार, वाइरल हुआ वीडियो

Updated: रविवार, 2 जुलाई 2017 (09:40 IST)
शाजापुर। मध्यप्रदेश के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने समस्या सुनाने आए एक दृष्टिहीन को जमकर फटकारा। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वाइरल हो गया।
 
हाड़ा शुक्रवार को शुजालपुर के ग्राम पचावदा में एक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां स्थानीय निवासी दृष्टिहीन मुकेश जाटव अपनी समस्या का आवेदन लेकर पहुंचा था। वीडियो में हाड़ा मुकेश को सबके सामने फटकारते हुए दिख रहे हैं। विधायक ने उसे तमीज से बात करने की सलाह देते हुए आवेदन वापस कर उसे कलेक्टर के पास जाने के लिए कहा।
 
जाटव का कहना है कि हमारे गांव में विधायक आए थे, इसलिए लोगों का सहारा लेकर वे उनसे मिलने पहुंचे थे। गांव के बीच में खाली भूमि पर आंगनवाड़ी भवन बनाने और पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन विधायक ने उन्हें बेवजह डांटकर भगा दिया।
 
इस बारे में हाड़ा का कहना है कि ग्रामीण का लहजा गलत था। उसे समझाते हुए बताया था कि प्रशासनिक कार्य प्रक्रिया से होता है, इसलिए उसे कलेक्टर के पास जाने के लिए कहा था। (वार्ता) 

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख