dharma sangrah
✕

अमेरिका में दो प्रशिक्षु विमानों में टक्‍कर, भारतीय लड़की समेत तीन की मौत

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (15:24 IST)
सांकेतिक फोटो

वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक विमान प्रशिक्षण स्कूल के दो छोटे प्रशिक्षु विमानों के आसमान में टकरा जाने के कारण 19 साल की एक भारतीय लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

मियामी हेराल्ड ने संघीय विमानन प्राधिकरण के हवाले से खबर दी है कि मियामी के निकट फ्लोरिडा एवरग्लेड्स में मंगलवार को प्रशिक्षकों द्वारा उड़ाए जा रहे दो छोटे विमान एक-दूसरे से टकरा गए। मियामी डाडे काउंटी के मेयर ने बताया कि पाइपर पीए-34 और केस्ना-172 मियामी स्थित एक विमान प्रशिक्षण स्कूल डीन इंटरनेशनल के थे।

पुलिस ने कम से कम तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है और चौथे व्यक्ति के बारे में पता कर रही है। पुलिस ने तीन मृतकों की पहचान भारत की निशा सेजवाल और जार्ज सनचेज और राल्फ नाइट के रूप में की है। भारतीय लड़की के फेसबुक पेज के मुताबिक, उसने सितंबर 2017 में विमान प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लिया था। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख