Daily Horoscope
✕

पटरी से उतरकर हाइवे पर गिरी ट्रेन, तीन मरे, 100 घायल

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (08:07 IST)
डूपोंट/वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में एक ट्रेन पटरी से उतरकर हाइवे पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और लगभग सौ लोग घायल हुए हैं।
 
प्रशासन ने बताया कि सोमवार को एक एमट्रेक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई और उसकी कुछ बोगियां पुल पर से व्यस्त हाईवे पर जा गिरीं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब सौ लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने कहा कि राहत बचाव दल के लोग काम में जुटे हैं। मृतकों की संख्या बढने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
 
वाशिंगटन राज्य की यातायात प्रवक्ता ब्रूक बोवा ने बताया कि ट्रेन में 77 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। सिएटल और पोर्टलैंड, ओरेगन को जोड़ने वाले मार्ग पर चलने वाली यह ट्रेन एक नई हाईस्पीड रेल सेवा का हिस्सा है। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख