dharma sangrah
✕

इस भाजपा सांसद ने किया था पार्टी की हार का दावा, अब बोले...

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (07:48 IST)
मुंबई। गुजरात चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन की संभावना जताकर सुर्खियों में आए पार्टी के सांसद संजय ककाड़े को अपने शब्द वापस लेने पड़े। राज्य चुनाव परिणाम में भाजपा के आसानी से जीतने के मद्देनजर ककाड़े ने कहा कि घोषणा करते हुए उन्होंने नरेन्द्र मोदी के करिश्मे को ध्यान में नहीं रखा।
 
राज्यसभा सदस्य ने कहा ‍कि हमने मोदी करिश्मे पर गौर नहीं किया। न तो मैं, न ही मेरी टीम ने सर्वेक्षण में इस बात को ध्यान में रखा।
 
मोदी के गृह राज्य में भाजपा के सत्ता में बने रहने की स्थिति स्पष्ट होते ही ककाड़े ने कहा कि मोदी करिश्मा से ऐसा हुआ। मोदी वास्तविक नायक हैं और मैं कुछ नहीं हूं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर खुश हूं कि मेरा अनुमान गलत साबित हुआ है।
 
यह पूछने पर कि क्या उनकी घोषणा पार्टी विरोधी गतिविधि है तो भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने कुछ भी पार्टी के खिलाफ नहीं कहा था। ककाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री के कारण भाजपा ने गुजरात में इतिहास रचा है।
 
गुजरात विधानसभा चुनावों में पिछले हफ्ते अधिकतर एक्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान व्यक्त किया गया था, वहीं ककाड़े ने दावा किया था कि पार्टी राज्य में इतनी सीट नहीं जीत पाएगी कि सरकार बना ले।
 
उन्होंने दावा किया था कि पूर्ण बहुमत भूल जाइए, पार्टी को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट भी नहीं मिल पाएगी। दूसरी तरफ कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने राज्य में सत्ता बरकरार रखी है तो केवल नरेन्द्र मोदी के करिश्मा के कारण।
 
ककाड़े ने दावा किया था कि उनकी टीम ने गुजरात में सर्वेक्षण किया था और उनका दावा उसी सर्वेक्षण पर आधारित है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख