sundarkand
✕

‘टूलकिट’ में पाकिस्‍तान की एंट्री, कहा, जम्‍मू कश्‍मीर जैसा कर रहे मोदी और आरएसएस

Updated: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (17:41 IST)
किसान आंदोलन में टूलकिट मामले में दिशा रवि को गि‍रफ्तार करने के बाद अब पाकिस्‍तान की एंट्री हो गई है।
पाकिस्‍तान ने टूलकिट और जम्‍मू कश्‍मीर मामले में मोदी सरकार पर एक जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि सरकार अपने खि‍लाफ उठने वाली हर आवाज को दबा रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने इस मामले में भारत सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा है कि भारत सरकार अपने खिलाफ उठने वाली सभी आवाजों को दबा रही है।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए इमरान की पार्टी ने लिखा है,

‘मोदी और आरएसएस सरकार के खि‍लाफ उठने वाली आवाजों को दबा रही है’

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने आगे लिखा है,

'विरोधियों को ठीक उसी तरह दबाया जा रहा है जैसे जम्मू-कश्मीर में किया गया, क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स का इस्तेमाल कर नैरेटिव तैयार करना शर्मनाक है, लेकिन अब उन्होंने ट्विटर टूलकिट केस में दिशा रवि को भी अरेस्ट कर लिया है’ 

इस ट्वीट के साथ इमरान की पार्टी ने #IndiaHijackTwitter का इस्तेमाल किया है।

पुलिस का कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग ने जब उस डॉक्युमेंट को गलती से शेयर किया था तो दिशा रवि ने ही उन्हें बताया था कि उन्होंने गलती कर दी है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि इस संबंध में गूगल से भी उसे कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक निकिता जैकब के घर पर ही टूल किट को तैयार किया गया था। इसे शांतनु की ओर से बनाई मेल आईडी के जरिए क्रिएट किया गया था। इसके अलावा दिशा रवि ने उस वॉट्सऐप अकाउंट को भी डिलीट कर दिया है, जिसे टूलकिट को वायरल करने के लिए बनाया गया था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख