Hanuman Chalisa
✕

'टाइम' मैगजीन ने कंसास गोलीबारी के हीरो इयान ग्रिलोट को किया सम्मानित

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (12:19 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका के कंसास में इस साल की शुरुआत में नस्ल से प्रभावित होकर की गई गोलीबारी के दौरान भारतीय को बचाने के लिए गोली खाने वाले अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को 'टाइम' मैगजीन ने सम्मानित किया है। वे घटना के समय बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे। ग्रिलोट का नाम 'टाइम' मैगजीन के 'फाइव हीरोज हू गेव अस होप इन 2017' की सूची में आया है।
 
इस साल फरवरी में पूर्व नौसेनाकर्मी द्वारा भारतीयों को ओलेथ के एक बार में निशाना बनाने के दौरान तब 24 वर्षीय ग्रिलोट गोलीबारी में बीच-बचाव कर रहे थे जिसकी वजह से वे घायल हो गए थे। इस घटना में एक भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की मौत हो गई थी और उनका सहकर्मी आलोक मदसानी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 
'टाइम' मैगजीन द्वारा बृहस्पतिवार को प्रकाशित किए गए एक लेख में ग्रिलोट ने कहा है कि अगर वे घटना के समय कुछ नहीं करते तो वे खुद को कभी माफ नहीं कर पाते। दूसरे लोगों को बचाने के दौरान ग्रिलोट के सीने में गोली लगी थी। ग्रिलोट रेस्तरां में बास्केटबॉल मैच देख रहे थे तभी एक बंदूकधारी ने श्रीनिवास और आलोक पर 'मेरे देश से बाहर जाओ' कहते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख