Hanuman Chalisa
✕

TikTok के CEO ने दिया इस्तीफा, अमेरिकी दबाव का दिखा असर

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (12:56 IST)
हांगकांग। टिकटॉक के चीनी मालिक पर इस वीडियो ऐप को बेचने के अमेरिकी दबाव के बीच कंपनी के सीईओ केविन मेयर ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। अमेरिका ने टिकटॉक को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। मेयर ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि राजनीतिक माहौल तेजी से बदलने के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिससे बचने के लिए इसकी मूल कंपनी बाइटडांस को 90 दिनों के भीतर अपना अमेरिकी परिचालन किसी अमेरिकी कंपनी को बेचना होगा। इस आदेश के बाद मेयर ने अपना इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा, मैंने कॉर्पोरेट संरचनात्मक बदलावों की जरूरत और इसकी वैश्विक भूमिका को लेकर काफी सोच-विचार किया है।उन्होंने आगे कहा, इस पृष्ठभूमि में, और जैसा कि हमें जल्द ही किसी समाधान तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, मैं बेहद भारी दिल के साथ आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।डिजनी के पूर्व कार्यकारी अधिकारी मेयर मई में टिकटॉक के सीईओ बने थे।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख