kalsarpa dosh calculator
✕

थाईलैंड में बस हादसे में 18 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (12:59 IST)
बैंकाक। पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक बस सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार की शाम थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा प्रांत में हुआ।

इस डबल डेकर बस से करीब 50 यात्री छुट्टियों के बाद घर लौट रहे थे। प्रांत के आपदा विभाग के प्रमुख सुतेप रून्ताविल ने बताया कि 18 लोग मारे गए हैं जिनमें 12 महिलाएं, 6 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं। सुतेप ने बताया कि नीचे की ओर उतर रही बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

इससे बस फिसलती हुई एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने कहा कि बस 2 हिस्सों में बंट गई थी। एक अन्य अधिकारी का कहना है कि ऐसा लगता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। (भाषा) (Photo courtesy : Twitter)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख