dharma sangrah
✕

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 5 सैनिकों की मौत

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (16:47 IST)
कराची। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने गश्त लगा रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 5 सैनिकों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए। मीडिया में आई खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, आतंकी ढेर
 
पाकिस्तान सशस्त्र बल की मीडिया शाखा इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान 'फ़्रंटियर कोर बलूचिस्तान' के 5 सैनिकों की मौत हो गई। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान के सीबी जिले के संगन इलाके में गोलीबारी के दौरान आतंकवादियों को भी काफी नुकसान पहुंचा।
 
आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों के फरारी के रास्तों को बंद करने और उनकी धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है। गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना हमले करके आतंकवादी हमारा मनोबल नहीं गिरा सकते। देश पूरी ताकत से आतंकवादियों से लड़ेगा। इस महीने की शुरुआत में भी मार्गेट-क्वेटा मार्ग पर हुए एक बम धमाके में फ्रंटियर कोर के चार सैनिकों की मौत हो गई थी।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख