dharma sangrah
✕

आतंकी हमलों से थर्राया अफगानिस्तान, 66 की मौत, पांच आतंकी ढेर

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (11:17 IST)
गारदेज। अफगानिस्तान में पुलिसकर्मियों और सैन्य बलों को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती धमाकों और गोलीबारी में करीब 66 लोग मारे गए तथा लगभग 170 अन्य घायल हो गए। इस दौरान पांच आतंकवादी भी मारे गए। इस देश में मुश्किल स्थिति से गुजर रहे सुरक्षाबलों पर यह ताजा भीषण हमला है।
 
तालिबान ने इन घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है। एक हमला पक्तिया प्रांत के गारदेज शहर में मंगलवार को पुलिस को निशाना बनाकर किया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 41 लोग मारे गए और 158 लोग घायल हो गए। 
 
पड़ोसी प्रांत गजनी में भी घात लगाकर किए गए एक अन्य हमले में 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य जख्मी हो गई।
 
दिसंबर, 2014 में विदेशी सैन्य बलों के लौट जाने के बाद से तालिबान के खिलाफ अफगानिस्तान की सेना और पुलिस अग्रिम मोर्चे पर है। पिछले एक साल में आतंकवादी हमले से उसे बड़ा नुकसान पहुंचा है।
 
गारदेज के उप स्वास्थ्य निदेशक शिर मोहम्मद कारिमी ने कहा कि अस्पतालों में बहुत भीड़ है और हम लोगों से रक्तदान का आह्वान करते हैं। डॉक्टर और नर्स घायल महिलाओं, बच्चों और पुलिसकर्मियों की देखभाल करने में जुटे हैं। अस्पतालों में हालत यह है कि गलियारे में भी शव पड़े हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए पहल की है।
 
गृह मंत्रालय एवं स्थानीय पुलिस के अनुसार पक्तिया पुलिस मुख्यालय के पास प्रशिक्षण केंद्र के समीप दो आत्मघाती कार बम हमलावरों ने जबर्दस्त विस्फोट किया। उसके बाद बंदूकधारी गोलियां दागने लगे।
 
पक्तिया गर्वनर कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि हमले में हताहत हुए ज्यादातर नागरिक हैं जो अपना पासपोर्ट और पहचान पत्र लेने के लिए पुलिस मुख्यालय आए थे। अधिकारियों के अनुसार आत्मघाती हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच करीब पांच घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में सभी पांचों आतंकवादी मारे गए। गारदेज में हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने एक ट्वीट के जरिए ली है। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख