ramcharitmanas

भारत में जारी रहेंगे आतंकी हमले, अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने किया दावा

Updated: बुधवार, 30 जनवरी 2019 (12:27 IST)
वॉशिंगटन। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह भारत एवं अफगानिस्तान दोनों जगह आतंकवादी हमले करना जारी रखेंगे। अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है।


खुफिया विभाग के निदेशक डैन कोट्स ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का, कुछ समूहों का नीतिगत तौर पर इस्तेमाल कर आतंकवाद निरोधक सहयोग के प्रति संकीर्ण रवैया दिखाना और केवल उन आतंकवादी समूहों से निपटना जिससे पाकिस्तान को सीधे तौर पर खतरा हो, निश्चित तौर पर तालिबान के खिलाफ आतंकवाद निरोधी अमेरिकी प्रयासों को भी चौपट कर देगा।

कोट्स ने खुफिया मुद्दों पर संसद (सीनेट) की प्रवर समिति के सदस्यों को बताया, पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह भारत एवं अफगानिस्तान तथा अमेरिकी हितों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने एवं अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में अपने पनाहगाहों का फायदा उठाना जारी रखेंगे।

कोट्स और अन्य अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के प्रमुख विश्वव्यापी खतरे पर आकलन को लेकर खुफिया पर सीनेट की प्रवर समिति के समक्ष पेश हुए, जिस दौरान उन्होंने यह रिपोर्ट पेश की। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों के निरंतर विकास एवं वृद्धि के चलते दक्षिण एशिया में परमाणु सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

कोट्स ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत में सांप्रदायिक हिंसा की आशंका प्रबल है अगर सत्तारूढ़ भाजपा मई में आम चुनावों से पहले हिंदू राष्ट्रवादी विषय पर ही जोर देती रही। इसके अलावा उन्होंने सांसदों को बताया कि भारत एवं चीन के बीच इस वर्ष रिश्ते तनावपूर्ण रहने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच रिश्ते सुधारने के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रयासों के बावजूद उनके संबंधों में तनाव रहेगा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख