Daily Horoscope
✕

टेरेसा मे का स्थान लेने लेने के लिए ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ अंतिम चरण में

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (00:28 IST)
लंदन। ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ बुधवार को अंतिम दौर में प्रवेश कर गई है और दोनों उम्मीदवारों ने ब्रेक्जिट पर अपने रुख को कड़ा कर दिया है जिससे भावी सरकार का ब्रसेल्स के साथ टकराव हो सकता है।
 
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे का स्थान लेने की दौड़ में शामिल 2 शख्सियतों- लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉनसन और विदेश मंत्री जेरेमी हंट अब एक यथार्थवादी संभावना के रूप में किसी समग्र समझौते के बिना ब्रिटेन की विदाई का उल्लेख कर रहे हैं।
 
जॉनसन और हंट अंतिम प्रश्न और उत्तर सत्र में बुधवार को भाग ले रहे हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के मतदान का परिणाम 23 जुलाई को घोषित किया जाएगा और नए प्रधानमंत्री का चयन 24 जुलाई को होगा।
 
दोनों उम्मीदवारों ने प्रारूप समझौते में उस बैकस्टॉप प्रावधान को खारिज किए जाने की प्रतिबद्धता जताई है जिसमें आयरिश सीमा को खुला रखने के लिए ब्रसेल्स द्वारा जोर दिया गया था। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख