dharma sangrah
✕

अब तक 1.46 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गए, 90.8 लाख करदाताओं ने भरे आईटीआर-1

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (00:20 IST)
नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2018-19 के लिए अब तक 1.46 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। इसमें 90.8 लाख रिटर्न सालाना 50 लाख रुपए तक की आय वालों के हैं। राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार अकेले 16 जुलाई को 7.94 लाख कर रिटर्न भरे गए। इसमें से 5.26 लाख आईटीआर-1 या सहज थे। 
 
आईटीआर-1 देश में रहने वाले वे लोग भर सकते हैं जिनकी वेतन, एक मकान, संपत्ति, अन्य स्रोत (ब्याज) से कुल आय 50 लाख रुपए तथा कृषि आय 5,000 रुपए है। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जो निदेशक हैं या जिन्होंने गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश कर रखा है।
 
इसके अलावा 16 जुलाई तक 9.68 लाख आईटीआर-2 तथा 14.94 आईटीआर-3 भरे गए हैं। आईटीआर-2 उन लोगों और हिन्दू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए है जिनकी आय लाभ और कारोबार या पेशा लाभ से नहीं है, वहीं आईटीआर-3 उन व्यक्तियों तथा एचयूएफ के लिए जिनकी आय लाभ और व्यापार या पेश से प्राप्त लाभ से है।
 
अधिकारियों के अनुसार सुविधा के कारण रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या बढ़ी है। इसका मुख्य कारण पहले से भरा आयकर रिटर्न फॉर्म है। पहले से भरे फॉर्म को संपादित किया जा सकता है।
 
विभाग के अनुसार करीब 28 लाख आईटीआर-4 या सुगम भरे गए गए हैं। इसे उन व्यक्तियों, एचयूएफ तथा कंपनियां भरती हैं जिनकी कारोबार तथा पेशेवर से कुल अनुमानित आय 50 लाख रुपए तक है लेकिन इसमें शर्त है कि आकलनकर्ता न तो निदेशक है और न ही किसी गैर-सूचीबद्ध कंपनी में निवेश कर रखा हो।
 
चालू वित्त वर्ष में अब तक 24,000 कंपनियों ने आईटीआर-6 भरा है। कुल मिलाकर 16 जुलाई तक 1.46 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख