Hanuman Chalisa

तालिबान ने पा‍किस्‍तान में मचाया तांडव, 58 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत, 200 तालिबानियों के भी मारे जाने का दावा

Updated: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (19:53 IST)
Conflict between Pakistan and Afghanistan continues : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब खतरनाक रूप ले चुका है। मीडिया खबरों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में अब तालिबान ने भी तांडव मचा दिया है। तालिबान का दावा है कि इस संघर्ष में उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने भी 200 से अधिक तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारी सेना ने अफगानिस्तान की उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, अफगान बलों ने नागरिक आबादी को निशाना बनाकर गोलीबारी की जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है।

मीडिया खबरों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में अब तालिबान ने भी तांडव मचा दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब खतरनाक रूप ले चुका है। तालिबान का दावा है कि इस संघर्ष में उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने भी 200 से अधिक तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है। 
ALSO READ: तालिबान और PAK सेना के बीच फिर छिड़ा संग्राम
पाकिस्‍तान के इस दावे पर तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस संघर्ष में 9 तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं, इसमें 16 अन्य घायल हुए हैं। तालिबान ने 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर भी कब्जा करने की भी बात कही है। अफगानिस्तान के रक्षामंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा कि हम किसी भी हमले का जवाब देंगे।
 
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की तरफ से किए गए हमले के बाद इसके जवाब में कई अफगान सीमा चौकियों, ट्रेनिंग सेंटरों और प्रमुख ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमलों को अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों द्वारा किया गया अकारण हमला बताया।
ALSO READ: भारत आए तालिबानी विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान को धमकाया, शक हो तो US से भी पूछ लेना
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारी सेना ने अफगानिस्तान की उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया। उल्‍लेखनीय है कि यह संघर्ष 2024 से चला आ रहा अफगान-पाकिस्तान तनाव का हिस्सा है, जहां पाकिस्तान अफगान तालिबान पर टीटीपी (पाकिस्तानी तालिबान) को समर्थन देने का आरोप लगाता है।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप को तालिबान और चीन ने दिया झटका, बगराम में अड्‍डा बनाना चाहता है अमेरिका
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, अफगान बलों ने नागरिक आबादी को निशाना बनाकर गोलीबारी की जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है। पाकिस्तान के जांबाज सुरक्षाबलों ने त्वरित और असरदार जवाब दिया है। किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफगानिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख