ganesh chaturthi
✕

शांति के लिए अमेरिका को अफगानिस्तान से जाना होगा : तालिबान

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (12:09 IST)
काबुल। तालिबान ने अफगानिस्तान में और पश्चिमी सैनिकों को भेजे जाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि शांति के लिए अमेरिका को इस मुल्क से जाना होगा।

तालिबान नेता मुल्ला हैबातुल्लाह अखुंदजादा ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर एक बयान में कहा कि इस मुल्क में शांति के लिए मुख्य बाधा पश्चिमी देशों की दखलंदाजी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस मुल्क को छोड़ना होगा।

बयान में हालांकि अफगानिस्तान में अमेरिकी नीति को लेकर वॉशिंगटन में हाल में हुई बहस का जिक्र नहीं किया गया है। तालिबानी नेता ने देश की पूर्ण आजादी का आह्वान करते हुए कहा कि यहां इस्लामी व्यवस्था का कायम किया जाना जरूरी है।

उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या 3 से 5 हजार तक बढ़ाए जाने की योजना के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने हालांकि विश्व के साथ सार्थक और मधुर संबंध बनाने का वादा किया। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख