Hanuman Chalisa
✕

सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले कस्बे पर हवाई हमले में 16 की मौत

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (17:52 IST)
बेरूत। उत्तर-पश्चिमी सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक कस्बे के व्यस्त बाजार में हुए हवाई हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी।
 
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि माअरा-अल-नोमान कस्बे में सोमवार को हुए इस हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह कस्बा इदलिब प्रांत के निकट है, जहां अब भी विद्रोहियों की मौजूदगी है।
 
इदलिब विद्रोहियों का अंतिम मुख्य गढ़ है। सरकारी सुरक्षा बल विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाए हुए हैं। सुरक्षा बलों ने अप्रैल में हमले शुरू किए थे जिसमें अब तक 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। (भाषा)
(सांकेतिक चित्र)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख