kundali milan
✕

युद्ध से बर्बाद सीरिया के घोउता में हवाई हमला

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (08:42 IST)
दोउमा। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घोउता में बुधवार को बड़े पैमाने पर हवाई हमला हुआ। हिंसा में तेजी को देखते हुए फ्रांस और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक आयोजित करने की मांग की है।
 
'सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' ने मृतकों की संख्या कीताजा रिपोर्ट में बताया है कि रूस समर्थित शासन के सुरक्षा बलों द्वारा दमिश्क के बाहरी इलाके में18 फरवरी के बाद से किए जा रहे हमले में कम से कम177 बच्चों के साथ ही अब तक 800 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
 
वहीं, रूस को भी आज नुकसान का सामना करना पड़ा। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि रूसी परिवहन विमान आज पश्चिमी सीरिया के एक हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार 32 लोगों की मौत हो गई।
 
दमिश्क के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाली अंतिम मुख्य क्षेत्र पूर्वी घोउता में सुरक्षा परिषद द्वारा एक महीने के लंबे संघर्षविराम की मांग के बाद भी एक सप्ताह से ज्यादा समय से यहां बमबारी और झड़प जारी है। 
 
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि आज कम से कम 19 नागरिकों की मौत हुई। लगातार हो रहे हमले की वजह से फ्रांस और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष इकाई सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया है। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख