Hanuman Chalisa

सीरिया में गठबंधन बलों के हमले में 35 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (12:19 IST)
दमिश्क। सीरिया के उत्तरी प्रांत दीर अल जोर में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्युमन राइट्स' ने बताया कि प्रांत के मायादीन शहर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले क्षेत्रों में गुरुवार किए गए हवाई हमलों में कम से कम 35 लोग मारे गए। 
 
इससे एक दिन पहले संगठन ने बताया था कि आईएस के गढ़ उत्तरी शहर रक्का में अमेरिका के नेतृत्व वाले हमलों में 16 लोग मारे गए हैं। इन हमलों के कुछ ही घंटों पहले रक्का के ग्रामीण इलाके में एक खदान में विस्फोट हो जाने से 15 लोग मारे गए थे।
 
रक्का और दीर अल जोर अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के निशाने पर रहे हैं। 
अमेरिका रक्का के ग्रामीण इलाकों और दीर अल जोर के पास के क्षेत्रों में आईएस से लड़ाई में कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स को समर्थन दे रहा है। इन दिनों अमेरिका नीत हमले तेज किए जाने के कारण आतंकवादियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी मारे जा रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख