sundarkand

मोदी ने नेपाल में सफल चुनावों के लिए प्रचंड को बधाई दी

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (12:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में स्थानीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए वहां के निवर्तमान प्रधानमंत्री प्रचंड को बधाई दी है।
 
प्रधानमंत्री कर्यालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि मोदी ने गुरुवार शाम फोन पर प्रचंड को बधाई दी। इसने कहा कि मोदी ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को नेपाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति उनकी कटिबद्धता के लिए भी बधाई दी।
 
लाखों नेपालियों ने 14 मई को 2 दशक में देश के पहले स्थानीय चुनाव के लिए वोट डाले थे, जब नेपाल ने राजनीतिक अस्थिरता के बीच लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। चुनाव से पहले प्रचंड ने मोदी से बात की थी जिन्होंने नेपाल में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लि भारत की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।
 
पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री बनने वाले प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के नेता शेर बहादुर देऊबा के साथ एक समझौते के तहत 2 दिन पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। समझौते के तहत वे अगले साल होने वाले चुनाव तक बारी-बारी से सत्ता साझा करेंगे। समझौते के चलते प्रचंड को 9 महीने बाद इस्तीफा देना पड़ा। (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख