Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में परेड में घुसी तेज रफ्तार SUV, 5 की मौत, 40 से अधिक घायल

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (14:00 IST)
वौकेशा। अमेरिका के वौकेशा में क्रिसमस के जश्न का माहौल तब एकाएक गम में बदल गया जब रविवार को तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी अवरोधक तोड़ कर क्रिसमस परेड में शामिल लोगों से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
घटना के एक वीडियो में महिला को चिल्ला कर बार-बार 'ओह माय गॉड' कहते सुना जा सकता है। एक पिता को शवों के बीच अपनी बेटी को खोजते देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में ‘डासिंग ग्रैनीज’ क्लब के सदस्य शिकार हुए।
 
वौकेशा शहर के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर रविवार देर रात बताया कि 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
शहर पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति या उसके संभावित मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
 
राज्य के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी, एटॉर्नी जनरल जोश कौल ने ट्वीट किया, 'वौकेशा में आज जो कुछ हुआ, वह दुखद है और मुझे पूरा भरोसा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।'
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख